जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डे ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के मलाडी ग्राम में जनता व कार्यकर्ताओं के बीच जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा ग्राम में बैठक आयोजित की।श्री पाण्डेय ने ग्रामीण जनों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीण जनों की समस्यायें जानी व निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।उन्होंने खेद व्यक्त करते हुये कहा कि आजादी के 73 वर्षों बाद भी ग्राम की जनता दो किलोमीटर चड़ाई में पैदल चलने को मजबूर है जिससे लगता है हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विकास के लिये उदासीन रहे है।श्री पाण्डेय ने पेयजल व सड़क निर्माण हेतु सरकार व शासन स्तर पर वार्ता कर निदान हेतु ग्रामवासियों को आश्वस्त किया।गांव में पैदल पहुचने पर ग्रामीण जनों द्वारा ढोल नगाडों से श्री पाण्डेय का स्वागत किया।जिसके लिए उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया व हमेशा सबके बीच बने रहने का वादा किया। भ्रमण कार्यक्रम व बैठक में श्री पाण्डे के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,मंडल मंत्री हरीश सिज्वाली,मंडल मिडिया प्रभारी रमेश बोरा,ग्राम प्रधान संजय कनवाल,ग्राम प्रधान पूरन राम,ग्राम प्रधान विशन सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम,क्षेत्र पं०सदस्य हयात धौनी,क्षेत्र पं० सदस्य रजनीश अधिकारी,क्षेत्र पं० सदस्य नबीन बजेठा,क्षेत्र पं० सदस्य प्रतिनिधि दिनेश बोरा,जगदीश रावत,किशन अधिकारी,दीपक सिज्वाली,तारा बजेठा,पूरन सिंह,कार्यक्रम आयोजक व संचालक जीवन मलाडा,पंकज कपकोटी,नन्दन कपकोटी,पूर्व प्रधान ग्राम प्रधान कविता देवी,बची राम,उम्मेद राम,पंकज सिंह मलारा,दीवान सिंह ,नारायण सिंह मलारा,ललित डंगवाल ,सूरज मलाडा,दान सिंह मलाडा,गोधन राम,गोविन्द राम सहित ग्राम की सम्मानित मात्र शक्ति व बुजुर्गजन सहित युवा साथी उपस्थित रहे।
