अल्मोड़ा-ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) तल्ला चीनाखान, अल्मोड़ा द्वारा वर्ष 2020-21 में संस्था के सभी कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन का वेतन एवं संस्था द्वारा सहयोग राशि में जिलाधिकारी अल्मोड़ा को असहाय लोगों के भोजन हेतु रु० 21,000 तथा प्रधानमंत्री केयर फंड में रु0 21,000 सहयोग राशि प्रदान कर कोविड में जागरुकता कार्यक्रम, मास्क,सैनिटाइजर एवं असहाय लोगों को राशन सामग्री वितरण की गयी। माह मई 2021 से संस्था द्वारा COVID-19 के टीकाकरण एवं स्लाट बुकिंग में 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच जिन लोगों को रजिस्टेशन करने में समस्या आ रही है।संस्था उनके सहयोग हेतु निःशुल्क रुप से रजिस्ट्रेशन एवं स्लाट बुकिंग में सहयोग प्रदान कर रही है।अभी तक संस्था लगभग 700 लोगों को टीकाकरण हेतु सुविधा प्रदान करा चुकी है।उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के व्यक्तियों द्वारा संस्था के मोबाईल नम्बरों में सम्पर्क किया जा रहा है।संस्था के वालंटियर तत्परता से निःशुल्क रुप से निरन्तर अपना सहयोग प्रदान कर रहे जिसमें लोंगों द्वारा संस्था के वालंटियरों को धन्यवाद देकर संस्था के कार्य की काफी प्रशंसा की जा रही है।संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने COVID-19 के नियमों का परिपालन करने हेतु प्रदेश एवं देश की जनता से निवेदन किया है।