अल्मोड़ा-दिनांक 13 फरवरी को विकास खंड भैसियाछाना के प्रथम गांव ग्राम सभा सल्ला मे ग्रामीणों के आमंत्रण पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने नेतृत्व मे आयोजित बैठक जिसमे 800 से अधिक आबादी के प्रमुख पर्यटक स्थल कसारदेवी से लगे गाँव मे सालो पहले स्वीकृत व वर्तमान मे लम्बित जल जीवन मिशन योजना,इसके अतिरिक्त बिनसर से पेयजल आपूर्ति जो विभागीय कुव्यवस्था की भेट चढ चुकी है का पानी गाँव तक नही पहुंच पाता है,साथ ही सालो पहले स्वीकृत पीएमजीएसवाई की सङक आज तक नही बन पाई है।उपरोक्त बुनियादी सुविधाओ के न होने के कारण ग्रामीणो मे तीव्र आक्रोश पनप रहा था।उपरोक्त अति बुनियादी जरूरतों के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिले।जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए कार्यदाई संस्थाओं जल निगम,जल संसाधन व पीएमजीएसवाई के अधिसाशी अभियताओ के नेतृत्व मे अधिकारियो को ग्राम सभा मे भेजा गया।कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारीयो के साथ हुई बैठक के बाद जल संस्थान के अधिशासी अभियता ने बिनसर पेयजल लाइन को 10 दिन के भीतर दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन ग्रामीणो के सम्मुख दिया।इसके अतिरिक्त जल निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा 30 अप्रैल तक जल जीवन मिशन के कार्य को पूर्ण कर गांव में पेयजल आपूर्ति का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया।साथ ही जल जीवन मिशन योजना के पूर्ण होने तक कोसी नदी से अतिरिक्त जल सप्लाई कर गाव में जल अपूर्ति की जाएगी ये आश्वासन दिया गया।साथ ही जल जीवन मिशन में 5 से 6 घर जहा नल नहीं लग पाए है,आगामी रविवार को कनिष्ठ अभियंता गाव में दौरा कर नलो से वंचित परिवारो मे नल लगवाने का कार्य करेगे बताया गया।पीएमजीएसवाई के अधिकारियों द्वारा गाव में सड़क निर्माण का सर्वे किया गया है।जल्द ही सड़क निर्माण की ङीपीआर तैयार कर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।आज आयोजित बैठक मे विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सामजिक कार्यकर्ता विनय किरौला,ग्राम प्रधान सरिता टम्टा,बीङीसी भगवत आर्या,प्रीती बजेठा,विजय टम्टा विनोद कुमार टम्टा,बलवंत टम्टा,कविता देवी,पूरन सिंह देवङी,मंजू देवी,चंदन लाल टम्टा,माया बिष्ट,बिमला मेहता,सीमा भोज,सीमा देवङी,सीमा आर्या,प्रियंका टम्टा,नीलम टम्टा,नीमा देवी,वंदना भोज,हरीश भोज,संजय भोज,ललित देवङी,अजय आर्या,सेवा संस्था से जुड़ी लोकमंच लीडर सरोजनी देवी,लीला देवी,माया बिष्ट,विमला मेहता,कमला देवी,प्रेमा देवी,ललित देवङी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *