अल्मोड़ा-आज ग्राम सभा पाण्ड़ेतोली में खुली बैठक आयोजित हुई जिसमें अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई।वित्त आयोग की कार्ययोजना,मनरेगा की कार्ययोजना,राशन कार्ड,परिवार प्रथक्करण,समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजना,वृद्धावस्था,विधवा एवं दिव्यांग हेतु लाभार्थियों का चयन जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।ग्राम सभा की खुली बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गीता जोशी ने की।बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भैसिंयाछाना त्रिभुवन कुमार आर्या, सनशाइन क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक कमल भट्ट,गोकुल जोशी,खिलानंद भट्ट,गोपाल पैनवाल,हुकुम सिंह पैनवाल,खष्टी दत्त जोशी,भुवन चन्द्र,राजेन्द्र बिष्ट,महेश पैनवाल जानकी भट्ट,आनंदी भट्ट,पार्वती देवी,पुष्पा मटियानी,भगवती मटेला,राधा भट्ट,ज्योति पाण्ड़े,जीवंती देवी आदि सम्मानित जनता उपस्थित रही।ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बसंत पंत के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुई जिसमें ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार,रूचि सुप्याल,आगनबाड़ी कार्यकर्ती पौणशाला दीपा नैनवाल,आगनवाड़ी कार्यकर्ती बाड़ेछीना माया सुप्याल,सहायिका तनुजा भट्ट आदि लोगों के द्वारा ग्रामसभा की खुली बैठक में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
