अल्मोड़ा-ग्राम सभा धार छंटाना में बूथ कमेटी की बैठक में धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी की उपस्थिति में बूथ कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष रणजीत सिंह,उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय, केशर सिंह कोषाध्यक्ष,किशन सिंह महामंत्री,राजेन्द्र सिंह सचिव,शुभम मलारा मीडिया प्रभारी,हरीश सिंह व धन सिंह सदस्य,पुष्पा देवी,नीमा देवी, मुन्नी देवी,आनंदी देवी की सदस्यता में बुथ कमेटी का गठन हुआ।जिसमें धन सिंह मलारा ने कांग्रेस की सदस्यता ली ।ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने धन सिंह मलारा का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
