अल्मोड़ा-ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान मुख्य विकास अधिकारी से मिले एवं उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा तथा समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने कहा कि काफी लंबे समय से जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्ति किए गए हैं लेकिन ग्राम प्रधानों को अभी तक वित्तीय अधिकारों से वंचित रखा गया है एवं भुगतान न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से प्रधानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी से मिलने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी,प्रशासक डोबा गोपाल तिवारी,प्रशासक बाडी किशन सिंह बिष्ट,प्रशासक रैखोली हेम भंडारी,प्रशासक स्यालीधार विमल कुमार,प्रशासक सरसों नवीन सिंह बिष्ट,प्रशासक धामस भगवान सिंह बिष्ट,
प्रशासक ज्योली सीलिंग देव सिंह भोजक,प्रशासक फड़का महेंद्र सिंह बिष्ट,प्रशासक हवालबाग अमित साह,प्रशासक बख देवेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरना राहुल सिंह खोलिया एवं प्रशासक मटेला नवीन आर्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *