अल्मोड़ा-गवर्नमेन्ट पैंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन उत्तराखंड अल्मोड़ा शाखा की मासिक बैठक शनिवार को गोविंद बल्लभ पन्त संग्रहालय के सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में उत्तराखंड शासन द्वारा जबरन पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स पर थोपी गयी गोल्डन कार्ड योजना के सम्बन्ध में विचार व्यक्त करते हुए कुछ प्रस्ताव पारित किये गये।बैठक में गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने,गोल्डन कार्ड व्यवस्था को स्वैच्छिक,पैंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की कटौती कार्यरत कर्मचारियों के समान न कर पेंशन के आधार पर पचास प्रतिशत एवं तीस प्रतिशत करने तथा ओपीडी इलाज की व्यवस्था कैशलेस करने,मल्टीपल चिकित्सालयों को सूचीबद्ध करते हुए सभी प्रकार की बीमारियों को सम्मिलित करने की मांग को लेकर 18 मार्च को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में ब्लॉक इकाइयों का गठन कर अधिक से अधिक पेंशनर्स,पारिवारिक पेंशनर्स को संगठन से जोड़े जाने का निर्णय गया।अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी में सम्मिलित ना किया जाए। अल्मोड़ा मुख्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पांडे खोला शिफ्ट होने के उपरांत मुख्यालय में तहसील कार्यालय का कैंप कार्यालय खोला जाए।अल्मोड़ा में पानी वितरण की व्यवस्था सुचारु करके जलकर में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी को बंद किया जाए।सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक की अध्यक्षता गोकुल सिंह रावत एवं संचालन जनपद महासचिव हेम चंद्र जोशी ने किया।बैठक में चंद्रमणि भट्ट,प्रकाश चंद जोशी,आनंद सिंह बगड़वाल,आनंद सिंह ऐरी,श्याम सिंह रावत,एमएस नयाल,सुनयना मेहरा, लीला खोलिया,पुष्पा कैड़ा,डा०जे सी दुर्गापाल,गजेंद्र सिंह नेगी,नवीन लाल साह,दान सिंह तिलाड़ा,महेन्द्र चंद्र जोशी,मथुरा दत्त मिश्रा,जी डी कोठारी, नवीन लाल साह,जमन सिंह देवड़ी,एल डी कांडपाल,एमसी कांडपाल,हरीश चंद्र जोशी,दीवान सिंह नयाल,दीवान सिंह कड़ायत,किशन चंद्र जोशी,नरेंद्र नाथ गोस्वामी,गिरीश चंद जोशी, चंद्रशेखर बिष्ट,एमएम जोशी,पीएस बोरा,पीएस नयाल,बी बी पंत,यूसी पंत,एमपी कोठारी,देव सिंह टंगड़िया, गोपाल दत्त वैष्णव,जसौद सिंह बिष्ट, आनंद बल्लभ लोहनी,गीता बिष्ट, प्रयाग दत्त सनवाल,बीडी जोशी, कैलाश चंद्र भट्ट,नारायण सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट,महिपाल सिंह राणा, किशन चंद्र जोशी,मदन सिंह बिरौड़िया,भगवान लाल साह,तारा साह आदि उपस्थित रहे।