अल्मोड़ा-गवर्नमेंट पेन्शन्नर्स वेलफेयर आर्गनाईजेशन जनपद शाखा अल्मोड़ा की मासिक बैठक आज नगर निगम सभागार में सम्पन्न हुई। पेन्शन्नर्स संगठन की मासिक बैठक हर माह के द्वितीय शनिवार को सम्पन्न होतीं रही है।शीतकालीन अवकाश के कारण पिछले तीन माह बैठक नहीं हुई थी।अब माह मार्च के द्वितीय शनिवार आज पुनः मासिक बैठक हुई।जिसमें पेन्शनर्स की विभिन्न समस्याओं तथा कम्यूटेशन की कटौती अवधि कम करने के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में एक ज्ञापन महापौर अजय बर्मा के माध्यम से प्रेषित किया गया।इससे पहले नव निर्वाचित महापौर अजय वर्मा का साल औढाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।महापौर ने कहा कि पेन्शनर तथा सीनियर सिटीजन का हर तरह से सहयोग किया जायेगा।उन्होंने कहा सीनियर सीटीजन समाज के महत्वपूर्ण नागरिक होते है उनका अनुभव और ज्ञान नगर निगम के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होगा।बैठक में डा गोकुल सिह रावत,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,पी एस श सत्याल,आनन्द सिह रावत,डा जे सी दुर्गा पाल,डा अरूण पंत,गिरीश चन्द्र मल्होत्रा,एम सी काण्डपाल, गिरीश चन्द्र जोशी,देवेन्द्र अग्निहोत्री, राजेन्द्र सिंह,दीवान सिह नयाल,मदन सिह मेर,सुनैना मेहरा, रमा भट्ट,पुष्पा कैडा, गिरीश चन्द्र जोशी,प्रेम चन्द्र जोशी,डा डी डी तिवारी,सलीम अहमद,नरेंद्र सिह नेगी सहित बहुत से पेंशनर्स उपस्थिति रहे।बैठक की अध्यक्षता हेमचन्द्र जोशी और संचालन चन्द्रमणी भट्ट जनपद सचिव अल्मोड़ा ने किया।
