अल्मोड़ा-युवा नेता गोपाल भट्ट को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अनुभव एवं कार्य करने की शैली को देखते हुए यूथ कांग्रेस इलेक्शन प्रक्रिया के लिए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का समन्वयक नियुक्त किया गया है।गोपाल भट्ट इससे पहले विभिन्न एन एस यू आई तथा युवा कांग्रेस के दायित्वों में कार्य कर चुके हैं।गोपाल भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा 21 जून से झारखंड भ्रमण करके सदस्यता गति देने के लिए कैंपेनिंग की जाएगी जिसमें युवाओं की राजनीति में अधिक से अधिक सक्रिय भूमिका तय करना और युवा कांग्रेस की सदस्या को बढ़ाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।कहा कि चुनाव प्रक्रिया मेंबरशिप के माध्यम से प्रदेश,जिले, विधानसभाओ में युवाओं को आगे लाकर यूथ कांगेस के नेता के रूप में स्थापित करना तथा पार्टी विचारधारा को मजबूत करने का उनका मुख्य उद्देश्य हैं जिससे आम जनमानस की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *