अल्मोड़ा-अल्मोड़ा अन्तर्गत गोलना करड़िया में लम्बे समय से तेंदुए की आहट बनी हुई थी जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।भाजपा नेता मनोज सनवाल,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,स्थानीय पार्षद राहुल जोशी,पार्षद संजय जोशी एवं गुड्डू भट्ट के द्वारा पूर्व में प्रभागीय वनाधिकारी से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग की गयी थी जिसके बाद यहां पिंजड़ा लगा।आज सुबह तेंदुए पिंजड़े में फंस गया जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
