बागेश्वर-यूथ कॉंग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2022 ,जिसमे इस वर्ष चुनाव ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न कराये गए,चुनाव की यह प्रकिया 21सितंबर से 21 अक्टूबर 2022 एक महीने तक चला।जिसके परिणाम दिनांक 17 दिसम्बर को घोषित किये गए।यूथ कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार जिसमें गोकुल परिहार, भीम कुमार एवं मोहन सिंह कोरंगा ने दावेदारी प्रस्तुत की।इस चुनाव में गोकुल परिहार को सबसे ज्यादा मत 1537,भीम कुमार को 1015 मत जबकि मोहन कोरंगा को 25 मत मिले।इस प्रकार गोकुल परिहार 522 मतों के अंतराल से जिलाध्यक्ष नियुक्त हुयज।गोकुल परिहार को जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस नियुक्त होने पर कॉंग्रेस के वर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष भगत सिंह डसीला,कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,हरीश ऐठानी,देवेंद्र परिहार,कवि जोशी सहित सभी कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित दी।इस प्रकार यूथ कांग्रेस बागेश्वर की नई कार्यकारणी में गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष,भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष एवं मोहन सिंह कोरंगा सचिव पद पर नियुक्त हुये।विदित हो कि गोकुल परिहार पूर्व में महाविद्यालय बागेश्वर में महासचिव एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं इससे पूर्व एन एस यू आई बागेश्वर के जिलाध्यक्ष पद पर अपनी भूमिका का निर्वहन कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *