अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गणेश गोदीयाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।इसके साथ ही अल्मोड़ा के वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज पर पार्टी आला कमान ने पुनः भरोसा जताते हुए अल्मोड़ा जनपद में कांग्रेस पार्टी की बागडोर उन्हें सौंपते हुए पुनः जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। भूपेंद्र सिंह भोज का पुनः अल्मोड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनना इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर भोज पूरी तरह खरे उतरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *