अल्मोड़ा-श्री राम सांस्कृतिक एवं सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी कुमाऊं महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को दिशा अकैडमी सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।इस वर्ष कुमाऊं महोत्सव का आयोजन 21 जून से 30 जून तक जीआईसी खेल मैदान अल्मोड़ा में किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह नेगी ने की।जबकि संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।बैठक में रवि रौतेला,विनीत बिष्ट,डॉ. संतोष बिष्ट,मुराद खान,अश्विनी नेगी, पंकज भगत,हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी,चेतन पांडे,संदीप सिंह नयाल,सपना संगा,मानसी जोशी,प्रियंका शैली,कशिश जोशी,खुशी बिष्ट,प्रदीप सिंह, रमेश सिंह बिष्ट,संजय बिष्ट, हर्षित टम्टा समेत कई लोग उपस्थित रहे।आयोजन के तहत आयोजित होने वाली गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए दिशा अकैडमी में ऑफलाइन ऑडिशन भी आयोजित किए गए, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में अमरनाथ सिंह नेगी,राजेंद्र तिवारी,लक्की पवार,सपना संगा,गर्वित तिवारी और मनोज भारद्वाज मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 70 प्रतिभागियों को मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने के लिए चुना गया है।
