अल्मोड़ा-नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति में अल्मोडा जनपद के पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोडा के ग्यारह छात्र छात्रों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है जो कि विद्यालय के साथ साथ जनपद के लिए भी गौरव की बात है।प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए भी यह प्रेरणा दायी है। उन्होंने बताया कि माह फरवरी में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में इनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया जायेगा।प्रतियोगिता/छात्रवृत्ति की तैयारी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जगदीश पाण्डेय द्वारा अतिरिक्त वादनो में कराई गयी तथा अन्य शिक्षको ने भी विशेष सहयोग दिया। छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र छात्राओं में दिया अधिकारी,रक्षित तिवारी,आयुष सतवाल,चंदन पाण्डेय,जैना अन्सारी, भावेश कनवाल, चंद्रेश टम्टा,सुमित टम्टा,अर्पिता आर्या, अमन कुमार,अभिनव कुमार (समस्त कक्षा आठ) शामिल हैं।इतका चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से किया जाता है जिसमें मानसिक क्षमता परीक्षण तथा शैक्षिक योग्यता परीक्षण भी शामिल है।यह कक्षा आठ के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है। इस अवसर पर डा प्रेरणा गुरुरानी,डा जी एस रावत,दीपक पाण्डे,डा० राजेंद्र रावत,आर पी पंत,रैना अधिकारी, चंदन रावत,भारत भूषण गोस्वामी, नंदावल्लभ पांडे, मयंक तिवारी, तरुण जैडा,मदन भण्डारी, आशुतोष शाह,रामचंद्र सिंह रौतेला,रमेश बिष्ट, राम सिंह बिष्ट,रंजना जोशी,हेमलता पंत, तारा त्रिपाठी, हेमलता पंत,जगदीश पाण्डेय, तारा त्रिपाठी, हेमा पंत,डा० ललित जलाल सहित समस्त शिक्षको एवं स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *