पिथौरागढ़-आज दिनांक 7 जुलाई को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करन के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।करन सिंह ने कहा कि आये दिन घरेलू गैस के दामों और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है जिसका असर जनता की जेब पर पड़ रहा है।अगर गैस के दाम केंद्र सरकार कम नही करती है तो युवा कांग्रेस सड़क से लेके सदन तक की लड़ाई लड़ेगी और जनता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी रहेगी।प्रदर्शन करने वालो में शिवम पन्त,पारस महर, अमित जोशी,दानु कन्याल,नवीन ऐरी, रोहित वाल्मीकि,कार्तिक खर्कवाल, सागर कुमार,आशु,हर्षित जोशी,संजय आदि लोग शामिल थे।