अल्मोड़ा-आज पीएमश्री राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इन्टर कालेज अल्मोड़ा में वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अल्मोड़ा अजय वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा हरीश रौतेला एवं उप शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं वरिष्ठ शिक्षिकाओं द्वारा मुख्य अतिथियों का बैज अलंकरण व पुष्प गुच्छ के रूप मे पौंधा प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

*महापौर का स्वागत*

तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नृत्य,नाटक,योग,संगीत व कुमाऊँनी होली गायन के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।शिक्षा के साथ-साथ वर्ष भर विद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों एवं अन्य क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्रीमती इंदु पवार द्वारा विद्यालय की स्थापना,इतिहास, प्रगति के विषय में एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजया पंत द्वारा वार्षिक आख्या का पाठन किया गया।

“दीप प्रज्ज्वलन”

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा आशीष वचनों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिमा वर्मा,श्रीमती हिमानी पांडे एवं श्रीमती उमा तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर अजय वर्मा ने कहा कि विद्यालय में अध्यनन के साथ साथ संस्कृति,कला,साहित्य आदि क्षेत्रों में भी छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से पड़ी अनेक छात्राएं आज विज्ञान,कला,साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च पदों पर आसीन हैं।वक्ताओं ने कहा कि पीएमश्री राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था भी बेहद बेहतर है।

“छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम”

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा साह ने कहा कि अल्मोड़ा के इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है।अनेकों छात्राओं ने यहां से अध्ययन कर विश्व पटल पर अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीl समस्त छात्राओं एवं अतिथियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *