अल्मोड़ा-33 वर्षों के बाद न्याय पंचायत ग्वालाकोट पातलीबगड़ भगवान श्री राम लीला का आयोजन ग्वालाकोट के खेल मैदान में किया जा रहा है,जिस निमित विगत दिवस ग्वालाकोट पातलीबगड़ न्याय पंचायत के अनेकों गांव की एक संयुक्त बैठक में श्री रामलीला कमेटी का गठन किया गया।जिसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया।प्रबंधक पद पर जयपाल सिंह नयाल,अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह नयाल,संरक्षक पद पर राजेंद्र सिंह भाकुनी,बहादुर सिंह नयाल,सुंदर सिंह,उपाध्यक्ष पद परपूरन सिंह प्रधान वल्सा,अमित बिष्ट प्रधान सकार,कमल सिंह भाकुनी प्रधान ग्वालाकोट,प्रकाश चंद्र आर्य प्रधान ज्युला,सचिव पद पर हेम चंद्र जोशी,महामंत्री पद पर दर्शन सिंह भाकुनी,मंत्री पद पर आनंद सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष पद पर शिवराज सिंह नयाल,सह कोषाध्यक्ष पद पर विजय सिंह नयाल,प्रचार मंत्री पद पर नवीन कुमार,संयोजक पद पर सुंदर सिंह भोजक आदि पदाधिकारियों का चयन किया गया।प्रभु की लीला के मंचन के इस पुण्य कार्य में सभी पदाधिकारियों ने तन मन धन से सहयोग करने के लिए संकल्प लिया।
