काफलीगैर-दुःखद बात है कि ग्राम देवलचौरा (बागेश्वर) निवासी 12 वर्षीय बेटी बॉबी डेढ़ महीने पहले अनाथ हो गई थी।जिसकी सहायता के लिए सैनिक जनसेवा समिति ने मुहिम छेड़ी थी।उसी मुहिम से जुड़कर काफलीगैर के युवा समाजसेवी रोहित गोस्वामी पुत्र कृपाल गिरी ने पोस्टर अभियान शुरू किया था। रोहित ने काफलीगैर से बागेश्वर तक बच्ची की मदद के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों, डिग्री कॉलेज परिसर, तहसील परिसर, बिलौना-पगना मोटर मार्ग, चौगाँवछीना-पालड़ी मोटर मार्ग, कठपुड़ियाछीना-बोहाला-सेराघाट मोटर मार्ग इत्यादि सभी जगह स्वंय अकेले पोस्टर चस्पा कर लोगों से गरीब अनाथ बेटी बॉबी की आर्थिक सहायता करने की अपील की थी।उनका यह अभियान सार्थक साबित हुआ है।रोहित ने बताया कि उनके द्वारा चलाए गए अभियान से जुड़कर लोगों ने अभी तक सोसाइटी द्वारा जारी खाते में 10,000 रूपये (दस हजार रूपये) से ज्यादा की आर्थिक मदद की है। उन्होनें बताया कि अभी जो लोग उनके द्वारा चस्पा किए पोस्टर को पढ़ रहे हैं, जितना संभव हो,मदद कर रहे है।रोहित ने सैनिक जनसेवा समिति सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया है।
