अल्मोड़ा-26 जनवरी के अवसर पर आज कांंग्रेसजनों ने प्रातः 8 बजे नन्दादेवी मन्दिर से अल्मोड़ा बाजार,थाना बाजार, पल्टन बाजार,चौहानबाटा होते हुए जिला कांंग्रेस कार्यालय तक प्रभात फेरी निकाली।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों के द्वारा पंत पार्क में पं० गोविन्द बल्लभ पन्त,चौहानबाटा गांधी पार्क में स्व० महात्मा गांधी बापू जी की मूर्ति,डा० भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।प्रभात फेरी को कांंग्रेसजनों ने भारत माता की जय के नारों के साथ गुंजायमान रखा।प्रभात फेरी में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा,अमित बिष्ट, सभाषद हेम तिवारी, फाकिर खान,विनोद वैष्णव,चन्द्रमणि भट्ट आदि शामिल रहे।
