गंगोलीहाट-विगत दिवस विधानसभा गंगोलीहाट के गणाई गंगोली में महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला एवं पिथौरागढ़ जिला प्रभारी के रूप में प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने प्रतिभाग किया।श्रीमती पंत ने वर्ष 2022 में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी से भारी मतदान कर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किरन पन्त ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सभी से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।किरण पंत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता लगातार भाजपा से जुड़ रही है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत देने जा रही है।सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला सोन,कुमाऊं महिला मोर्चा सम्मेलन प्रभारी उमा वदालिनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमा महर,जिला महामंत्री प्रमिला बोरा,मंडल अध्यक्ष अनीता सामंत,ब्लाक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना,ब्लाक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला,जिला पंचायत सदस्य नेहा बोरा,पूनम पालीवाल,नीमा परगाई,मंजू डसीला, रेखा डसीला,रेनू चौधरी,हिना पंत, अनीता पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि महिलाएं उपस्थित रहीं।
