अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.12.2025 की शाम चेकिंग के दौरान घट्टी तिराहे के पास दो व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त नाजिम व इन्तजार के कब्जे से कुल 21.852 अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-34/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पूछताछ में सामने आया कि नाजिम फेरी का कार्य करता है और अपने साथी के साथ गांजा गैरसैंण से मुरादाबाद ले जाकर उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।पुलिस द्वारा गांजा बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण में नाजिम उम्र 22 वर्ष पुत्र नन्हे खाँ निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद उ0प्र0 एवं इन्तजार उम्र- 35 वर्ष पुत्र मौ हुसैन निवासी उपरोक्त है।बरामदगी में 21.852 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 5,02,900 रुपये है।थाना भतरौजखान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह,हेड कानि लक्ष्मण सिंह,हेड कानि उपेन्द्र कुमार,हेड कानि कपिल देव,हेड कानि नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *