अल्मोड़ा-श्रीमती रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही नशामुक्त अल्मोड़ा को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 28.02.2023 को सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL3CBS-4434 को रोककर चैक किया,जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नवसृजित थाना देघाट में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों तस्कर गांजे को पौड़ी जनपद क्षेत्र से एकत्र कर मेरठ की ओर ले जा रहे थे,तस्करों का उद्देश्य गांजे की छोटी छोटी पुड़िया युवाओं में बेचकर उनको नशे के जाल में फंसाना व अधिक लाभ अर्जित करना था।अभियुक्तों की पहचान शुभम कुमार उम्र-26 वर्ष पुत्र तिमराज सिंह निवासी वार्ड नं0-25 सैक्टर-03 जाग्रति विहार थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ उ0प्र0 एवम नीरज चौहान उम्र-36 वर्ष पुत्र तेजेन्द्र सिंह चौहान निवासी वार्ड नं0-25 सैक्टर-03 जाग्रति विहार थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ उ0प्र0 के रूप में हुई है।
बरामदगी में कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 2,83,665 रु0 है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी,हे0कानि0 मनोज कुमार पाण्डे,हे0कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी,कानि0 नीरज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *