पिथौरागढ़-दिनाँक 3/02/2022 को कोतवाली अस्कोट में पंजीकृत मु०अ०सं०- 02/2022,धारा-2/3 गैंगस्टर अधिनियम बनाम सोबन सिंह आदि में नामजद वांछितअभियुक्त,मो० शोएब उर्फ मलिक पुत्र शफीक अहमद,निवासी मौ० नूरीनगर थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र करीब 24 वर्ष काफी समय से फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रभात कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5,000 रु० का नगद ईनाम भी रखा गया था।पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल एवं एस०टी०एफ० पंतनगर की मदद से सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 18.04.2022 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित/फरार अभियुक्त मो० शोएब उपरोक्त को पंतनगर क्षेत्रान्तर्गत शांतिपुरी बैरियर से आगे हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार किया गया।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास FIR No- 171/19, धारा- 8/20 NDPS Act, कोतवाली पिथौरागढ़,FIR No- 02/22, धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली अस्कोट है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ प्रभात कुमार,एस०टी०एफ० टीम पंतनगर,का० कमल सिंह तुलेरा सर्विलांस सैल पिथौरागढ़ शामिल रहे।
