टिहरी-दिनांक 13/5/22 प्रातः 6 बजे थाना मुनिकिरेती द्वारा जल पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गंगा नदी के किनारे दयानन्द आश्रम के पार पौड़ी जनपद की तरफ वीटल आश्रम के पास गंगा नदी के किनारे टापू में फसा हुआ है,इस सूचना पर तत्काल जल पुलिस मुनिकीरेती टीम के द्वारा राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू किया गया,उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 12/5/22 को राजस्थान से ऋषिकेश घूमने आया था घूमते हुए वीटल आश्रम के पास नदी किनारे बने बीच पर बैठा था,उसी दौरान तेज आन्धी तूफान आने के कारण गंगा नदी के तेज बहाव में फंस गया,वह गंगा में बहते-बहते किसी प्रकार नदी के किनारे पड़े पेड़ की सहायता से एक टापू तक पहुंच गया व रात भर टापू पर बैठा रहा।सुबह आस्था पथ पर घूमने वाले व्यक्तियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,जिस पर जल पुलिस टीम के द्वारा राफ्ट की सहायता से उसे रेस्क्यू कर बचाया गया,रेस्क्यू किए गए व्यक्ति के द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया।रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम/पता भीम सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम आवलोम पोस्ट आफिस आवलोम जनपद जोधपुर राजस्थान है।रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी,विदेश चौहान,पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी,राहुल शामिल रहे।