अल्मोड़ा-दिनांक 21.09.2021 की रात्रि उ०नि०श्याम सिंह बोरा द्वारा मय पुलिस टीम दौराने चैकिंग माल रोड़ अल्मोड़ा डाकघर के पास खड़े वाहन वाहन संख्या UK04CA- 3106 कैंटर (गैस आपूर्ति वाहन) को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया।उक्त वाहन जो गैस सिलेंण्डरो से लदा हुआ था, तथा हल्द्वानी से गैस भराकर आपूर्ति हेतु अल्मोड़ा आ रहा था।चैकिंग के दौरान उक्त वाहन का चालक भरे हुए सिलेंडरों में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर गैस की रिफिलिंग कर अन्य खाली सिलेंडरों को भरता हुआ पाया गया।वाहन चालक को उक्त कृत्य हेतु गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 285/336 भा०द०वि० तथा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार शंकर सिंह दफौटी (उम्र 52 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह दफौटी निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा है।बरामदगी में
कुल 239 सिलेण्डर (भरे व खाली) तथा एक अदद रिफिलर बरामद हुआ है।पुलिस टीम में उ०नि० श्याम सिंह बोरा,का०धनी राम,हो० गा०सूरज उनियाल शामिल रहे।