अल्मोड़ा-युवा जन संघर्ष मंच द्वारा बुद्ववार को रथयात्रा के दूसरे दिन रानीखेत विधानसभा द्वाराहाट विधानसभा,सल्ट विधानसभा के विभिन्न स्थानों में और ग्राम सभाओं में भाषणों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।इस अवसर पर मंच ने सभी लोगों से गैरसैंण मंडल का विरोध करने के लिए साथ आने की अपील की।जहां जहां से युवा जन संघर्ष मंच की रथ यात्रा गुजरी वहां सभी लोगों ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया और मंच की सराहना करते हुए मंच को अपना पूर्ण समर्थन दिया।इस अवसर पर मंच संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि लोगों का गुस्सा गैरसैण मंडल को लेकर सर चढ़कर बोल रहा है।वे लोग सरकार के इस फैसले से नाखुश है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मुद्दे को सरकार कैबिनेट में लाए और कुमाऊं के गौरव और कुमाऊं के अभिन्न अंग अल्मोड़ा,बागेश्वर को फिर से कुमाऊं मंडल में शामिल कर लोगों के अस्तित्व को फिर से लौटाने का कार्य करे।इस अवसर पर लोगों ने मंच की सराहना करते हुए मंच के सभी युवाओं को अपना समर्थन दिया और उनके इस कदम की सराहना करते हुए बधाई दी।मंच के संयोजक मनोज बिष्ट द्वारा हर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने रथ को रोक कर लोगों को जागरूक किया गया और उन्होंने युवा साथियों का आह्वान करते हुए युवाओं को अपने हक की लड़ाई और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि चाहे किसी की भी सरकार हो अगर वह हमारे अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करेगी तो उसका भरपूर विरोध किया जाएगा।मंच के संयोजक द्वारा हर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने रथ को रोक कर लोगों को जागरूक किया और गैरसैण मंडल का पुरजोर विरोध करने के लिए उन्होंने युवा साथियों का आह्वान करते हुए युवाओं को अपने हक की लड़ाई और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने की बात कही।
