अल्मोड़ा-प्रैस को जारी बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि सरकार द्वारा विगत दिन गैरसैंण को कमिश्नरी बनाये जाने के फैसले को निरस्त कर दिया है जो कि अल्मोड़ा और बागेश्वर की जनता की जीत है।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी और जनता लगातार सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही थी और सरकार से मांग कर रही थी कि अल्मोड़ा और बागेश्वर को कुमाऊं में ही रहने दिया जाए।सरकार के गैरसैंण मण्डल के फैसले का कांंग्रेस पार्टी ने लगातार विरोध किया तथा पुतलादहन,धरने,ज्ञापन के माध्यम से लगातार सरकार को चेताने का काम किया।श्री रौतेला ने कहा कि इसी विरोध के चलते सरकार पर भारी दबाव बना जिस कारण सरकार को गैरसैंण मण्डल समाप्त करने का फैसला लेना पड़ा।उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता की आवाज बुलन्द करती आयी है और करती रहेगी।