बागेश्वर-युवा जन संघर्ष मंच द्वारा आज जिला बागेश्वर के कौसानी व गरुड़ के विभिन्न इलाकों में जाकर रथ यात्रा के माध्यम से गैरसैण के विरोध में लोगों को जागरूक कर युवाओं से आह्वान करते हुए गैरसैण मंडल का विरोध करने के लिए कहा गया।यहां युवाओं और आम जनमानस ने युवा जन संघर्ष मंच का भव्य तरीके से स्वागत कर अपना समर्थन देने की बात कही और मातृ शक्ति ने भी मंच को अपना समर्थन देते हुए सरकार से मांग की है कि गैरसैण मंडल से अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले को जल्द से जल्द कुमाऊं में शामिल करने के लिए फैसला लिया जाए।अगर सरकार द्वारा यह निर्णय जल्दी कैबिनेट में पास नहीं किया जाएगा तो बागेश्वर जिले के हर विधानसभा में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन के माध्यम से फिर से सरकार को चेताया जाएगा।मंच को आम जनमानस ने भी समर्थन देते हुए अल्मोड़ा,बागेश्वर को जल्द से जल्द कुमाऊं मंडल में मिलाने की बात की। मंच ने कौसानी बाजार में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं की और गरुड़ में मुख्य बाजार,ट्रीट बाजार में अपनी बातें रखी।और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।जिला बागेश्वर के लोगों में गैरसैंण मंडल का विरोध देखते बनता है।युवा जन संघर्ष मंच ने बागेश्वर जिले में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।