अल्मोडा़-आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अमित जोशी ने आज जारी बयान में कहा कि विवादों में रहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक ऑडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो लक्सर के महाविद्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने पर उसका श्रेय खुद लेते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य को धमका रहे हैं और गाली गलौच कर रहे।आम आदमी प्रवक्ता अमित जोशी ने चैंपियन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक चैंपियन कभी सुधरने वाले नहीं हैं।गालियां देने में और धमकाने में ये खुद की शान समझते हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को गाली देने के मामले में बीजेपी से निष्कासन के बाद महज तेरह महीनों में बीजेपी ने उनको वापिस पार्टी में बुला कर उत्तराखंड की जनता का अपमान किया और चैंपियन ने भी माफी मांगने का ढोंग रचते हुए खुद को पहाड़ से जोड़ने की कोशिश की।लेकिन चंद महीनों में उनकी हकीकत एक बार फिर सामने आ गई और सोशल मीडिया में सामने आए इस ऑडियो ने एक बार फिर बता दिया कि ये चैंपियन नहीं सुधरने वाले,गाली देना,धमकाना चैंपियन की आदत है जिसे वो कभी नहीं छोड़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि चैंपियन की जनता के प्रति सम्मान और हनक का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि दो हफ्ते से महाविद्यालय में किसी मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता बैठे थे और वो मांग उच्च शिक्षा मंत्री ने मान ली।जिसके बाद बौखलाहट में वो खुद उसका श्रेय लेने के लिए धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को फोन करके गाली गालौच और धमकाने पर उतर आए।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि हम ऐसे विधायक को जो उत्तराखंड को गाली देता है,उत्तराखंड की जनता को धमकाता है उसको किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं करेंगे।आप का इस मामले में साफ तौर पर ये मानना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि जो जनता का सम्मान नहीं करते,उत्तराखंड को गाली दे चुके और तमाम विवादों में घिरे रहते हैं उनको तत्काल बीजेपी ने निष्कासित करना चाहिए।अगर बीजेपी उनसे कोई राजनैतिक लाभ की उम्मीद को देखते हुए ऐसे ही प्रदेश की जनता के मान सम्मान से खेलने की इजाज़त देती है तो इसको आप किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि ऐसे विधायक को किसी पार्टी में रहने का हक़ नहीं है इसलिए आप बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मांग करती है कि अनुशासन की बात कहने वाली पार्टी चैंपियन को अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ा पाई और उनकी माफी मांगने के बाद वायरल हुए इस ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल चैंपियन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।श्री जोशी ने कहा कि अगर बीजेपी संघठन चैंपियन के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही नहीं करती तो आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर कर ऐसे विवाद और उत्तराखंड को गाली देने के साथ साथ धमकाने वाले विधायक के खिलाफ आंदोलन करेंगे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के दोहरे चरित्र से उत्तराखंड को बचाने के लिए पूरे उत्तराखंड में सड़कों पर उतरेगी।आप किसी भी हालात में राज्य और राज्य के लोगों को गाली देने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे वो कोई भी हो।
