अल्मोड़ा-आज राजकीय इंटर कॉलेज गोविंदपुर विकास खंड हवालबाग अल्मोड़ा में विद्यालय प्रबंधक समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल भी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा बच्चों को खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है।जहां खेलों से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है वहीं दूसरी ओर खेलों से स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि खेलों को एकाग्रता के साथ खेलते हैं तो भविष्य में खेल उनके कैरियर में भी मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य घनश्याम पांडे,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रताप भंडारी,पीटीए अध्यक्ष राजन राम,महेंद्र बिष्ट,ललित तिवारी,हितेश नेगी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *