अल्मोड़ा-एन टी डी स्थित रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में आज 16 सितंबर 24 को 6 ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच खत्याडी ए फुटबाल क्लब और हवालबाग फुटबाल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमें खत्याडी ए फुटबाल क्लब ने 3-1 से जीत हासिल करी खत्याडी ए की ओर से निक्की, मुकुल और रजत ने गोल किए जबकि हवालबाग की टीम की ओर से सागर राना ने एक मात्र गोल किया।दूसरा मैच खत्याडी बी और एनटीडी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें एनटीडी की टीम 5 गोल से विजयी रही।एनटीडी की ओर से लोकेश रावत ने दो गोल,संजू ने दो गोल और हिमांशु रावत ने एक गोल किए जबकि खत्याडी की टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई।आज के मैच मे बीएसएफ के बंगाल में सेवारत गोपाल सिंह कनवाल जो कि वेस्ट बंगाल बीएसएफ फुटबॉल टीम के मुख्य कोच हैं विशिष्ट अतिथि के रुप में रहे उनके द्वारा सभी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया गया और उनके द्वारा सभी खिलाडियों को खेल के प्रति जागरूक भी किया गया।पहले खेले गए मैच में मुख्य निर्णायक हिमांशु रावत रहे और सह निर्णायक की भूमिका मे लोकेश और संजू रहे और दूसरे मैच में मुख्य निर्णायक सूरज कनवाल रहे।जिनके साथ सह निर्णायक सुमीत और क्षितिज रहे।मैच का आंखो देखा हाल टूर्नामेंट के संरक्षक सौरभ वर्मा द्वारा सुनाया गया।आयोजक मंडल के सदस्य पंकज कांडपाल और मुकेश नेगी द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया।मैच के दौरान क्षेत्र के भुवन तिवाड़ी,दीपेन्द्र परिहार,सौरभ बिष्ट कुंगा,दिनेश थापा,जनक,विनोद भाकुनी,यश,अनुराग पिलखवाल आदि मौजूद थे।
