अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का संचालन किये जाने के संदर्भ में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता कर उन्हें पत्र सौपा।पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत ग्राम लोधिया के समीप फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को 2009 में भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दिलाई गई थी।जून 2013 में एफसीआई भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया था। संस्थान के संचालित होने से स्थानीय कृषकों, होटल उद्योग,पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस उच्च तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते।किंतु बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट अभी तक संचालित नहीं किया गया है। संस्थान भवन का निर्माण कार्य कई वर्ष पूर्ण संपन्न हो चुका है। यदि उक्त संस्थान को अति शीघ्र संचालित नहीं किया गया तो यह संस्थान मात्र एक परित्यक्त भवन रह जाएगा। पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया कि जनहित को मद्दे नजर रखते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को अति शीघ्र संचालित करने हेतु विभाग को निर्देशित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *