अल्मोड़ा-दिनांक 14 जून को वादी सुबेदार सतबिन्दर सिंह निवासी 19 सिख कैन्ट अल्मोडा जिला अल्मोडा ने कोतवाली अल्मोडा में लिखित तहरीर दी कि आर्मी कैन्ट परिसर के खाली आवासीय परिसरों से दिनाँक 29/30-05-2025 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने कमरो का ताला व दरवाजे तोड़कर वेसन मिक्सर,वॉल मिक्सर,दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर आदि सामान कुल कीमती लगभग 55,000 को चोरी कर लिया है,जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं- 57/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 14/06/2025 को अभियुक्त हिमाँशु देवड़ी को गिरफ्तार किया गया और कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त हिमाँशु देवड़ी उम्र-25 वर्ष पुत्र देवेन्द्र देवड़ी निवासी माला भवन सिंचाई विभाग कॉलोनी अल्मोड़ा है।बरामदगी में चोरी किये गये वेसन मिक्सर, वॉल मिक्सर,दीवार मिक्सर व शॉवर मिक्सर बरामद किये गये।बरामद माल की कीमत 55,000 रुपये है।कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला,कानि खुशाल राम,कानि सुन्दर लाल,कानि सूरज गोस्वामी शामिल रहे।
