पिथौरागढ़-स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व० रूद्र सिंह बसेड़ा जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच बीसाबजेड़ की टीम ने जीतकर ट्राफी अपने नाम की।आज खेले गये रोमांचक मैच में फाईनल मैच रोड़ी पाली बनाम बीसाबजेड़ के मध्य खेला गया।बीस ओवर के निर्धारित मैच में पहले खेलते हुए बीसाबजेड़ की टीम ने 248 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में खेलने उतरी रोड़ीपाली की टीम 198 रनों पर सिमट गयी।फाईनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की प्रशंसा करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि खिलाड़ी मात्र मनोरंजन के लिए खेल को ना खेलें बल्कि खेल को अपने कैरियर के रूप में खेलकर अपने भविष्य को भी उज्जवल करें।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,गजेन्द्र वल्दिया ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।इस अवसर पर मैच के आयोजक गजेन्द्र सिंह एवम् देवराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।मैच के निर्णायक बिट्टू सिंह थे तथा मैच का आंखों देखा हाल बताने लिए बबलू बिष्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर कमलेश वल्दिया,पूरन बसेड़ा,भाष्कर आदि उपस्थित रहे।