पिथौरागढ़-दिनाँक 26.4.2022 को आपदा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से फायर सर्विस यूनिट पिथौरागढ़ को सूचना मिली कि वन विभाग गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ के पास जंगल में आग लगी हुई है।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार अग्निशमन अधिकारी पिथौरागढ़ किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर आपदा ट्रेनीज बागेश्वर के साथ मिलकर वाहन संख्या UK07GA3345 से पंपिंग कर एवं ब्रीथिंग मेथड (पीट -पाटकर) से जंगल की आग को काबू करते हुए वन विभाग गेस्ट हाउस को आग की लपटों से बचाया गया।रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद,फायर चालक अशोक सिंह,फायरमैन भूपाल राम,फायरमैन नरेश जोशी शामिल रहे।
