बागेश्वर-दिनांक 8-04-2022 को समय लगभग 19:25 बजे फायर सर्विस बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि पालनीकोट तहसील बागेश्वर के जंगल में आग लगी है जो आबादी की ओर बढ़ रही है।प्राप्त सूचना पर बिना विलंब किये पैदल ही चूंकि घटना स्थल पर वाहन के जाने का मार्ग न होने के कारण एफ०एस०एस०ओ०महेश चंद्र के निर्देशन में फायर यूनिट तुरंत ही पैदल घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बीटींग मैथड से फायर बीटर तथा पेड़ की टहनियों से पीट पीट कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया जिससे आग फैलने से बच गई। फायर यूनिट में एल०एफ०एम० महेन्द्र सिंह,एफ०एम० सुशील कुमार,एफ०एम० प्रकाश चन्द्र,एफ०एम०सुखदेव सिंह,एफ०एम०जितेंद्र पाल शामिल रही।
