रानीखेत-आज सायं 06:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सोमनाथ ग्राउंड रानीखेत नियर शिव मंदिर के पास जंगलों में आग लगी है जो रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रही है सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट रानीखेत द्वारा तुरंत पहुंच कर उचित कार्यवाही करते हुए आग को वाहन से पंपिंग कर 2 हॉर्स पाइप फैलाकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।जिसमें आर्मी के उच्च अधिकारी फॉरेस्ट के कर्मचारी तथा फायर सर्विस प्रभारी अधिकारी लीडिंग फायरमैन केशव दत्त तिवारी,लीडिंग फायरमैन राजेश सिंह कार्की,चालक राजकुमार फायरमैन,अनुज शर्मा व फायरमैन कासिम अली मौजूद थे।