अल्मोड़ा-आज कन्ट्रोल रूम अल्मोड़ा द्वारा फायर सर्विस अल्मोड़ा को सूचना दी गई कि घुरसु गांव निकट शैलबैन्ड हवलबाग के जंगल में आग लगी है जो कि तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है।सूचना के आधार पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा मिनीवाटर टेंडर से घटनास्थल पहुंची देखा तो आग काफी क्षेत्रफल में फैली हुई थी।फायर यूनिट ने तत्काल झाड़ियों से पीट पाट कर व फायर लाइन काट कर रोड की साइड में गाड़ी से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरु किया आग अत्यधिक क्षेत्र में फैले होने के कारण फायर स्टेशन से पुनः फायर टेंडर बुलाई गयी तत्पश्चात फायर सर्विस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद आग पूर्ण रूप से बुझाया गया ग्रामीणों द्वारा फायर सर्विस के कार्य की सराहना की गई।फायर सर्विस टीम में Lfm चन्दन सिंह,LFM हरनाम सिंह राणा,DVR उमेश दानू,DVR रमेश सिंह,FM प्रकाश पाण्डे,FM गंगा राम शामिल रहे।
