अल्मोड़ा-फायर सीजन होने के कारण अग्नि सुरक्षा के लिए बीट प्रभारी द्वारा आग बुझाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।फायर सीजन प्रारंभ होने पर सिविल सोयम वन प्रभाग एक्टिव मोड में आ गया है।इसी क्रम में कोसी वन विभाग रेंज में बीट अधिकारी पूनम पंत के नेतृत्व में आग की रोकथाम के लिए फायर ड्रिल का कार्य किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक बीट में अग्नि सुरक्षा हेतु गश्त की जा रही है।
