अल्मोड़ा-आज दिनांक 1 मार्च तड़के थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत मंगलता निवासी एक व्यक्ति सुरेश सिंह चम्याल ने राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा उसके भाई अर्जुन सिंह, बहु दीपा देवी व भतीजा मनजीत सिंह को गाली गलौज व अपनी बन्दूक से फायर करने के संबंध में तहरीर दी गयी।जिस पर थाना धौलछीना में मुअस 03/2026 धारा-109(1)/352 BNS बनाम राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी पंजीकृत किया गया। चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट मय टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश कर आज दिनांक 1 मार्च को मंगलता उसके घर से अभियुक्त राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलाह व खोखा कारतूस बरामद हुए।लाइसेंस के निरस्तीकरण करने की कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह तनाव में था व क्रोधवश फायरिंग कर दी गई।गिरफ्तार अभियुक्त राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी उम्र 55 वर्ष पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम मंगलता धौलछीना जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में DBBL 12 बोर लाइसेंसी बंदूक व 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आपराधिक इतिहास में मुअस- 16/19 धारा-14 Foreigner Act है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट,अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद,हे कानि सुरेन्द्र सिंह,कानि रवि कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *