अल्मोडा़ के कांग्रेसजन कल 20 अक्टूबर को पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर स्थानीय चौहानपाटा गांधी पार्क में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना देंगें।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने सभी कांग्रेसजनों,जिला एवम् नगर कांंग्रेस कमेटी,यूथ कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एन०एस०यू०आई० सहित कांंग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं से उक्त धरने में उपस्थित रहने की अपील की है।