अल्मोड़ा-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु सोमवार को ई०वी०एम० मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण उदयशंकर नाट्य अकादमी में सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्मिको को व्यवहारिक एवं सैद्धान्तिक प्रशिक्षण से टेबलवार रिहर्सल भी कराया गया ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।इस दौरान 438 मतगणना पर्यवेक्षक,मतगणना सहायक,माइक्रो आब्जर्वर कार्मिको को यह प्रशिक्षण दिया गया।कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना ने मतगणना कार्याे को त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न करने के लिए मतगणना कार्मिको को बेहद सर्तकता एवं सावधानी के साथ मतगणना कार्याे को पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है,इसमें छोटी सी भी गलती होने पर पूरा परिणाम व निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।इसलिए विशेष सावधानी के साथ मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता,निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जाए।उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को निर्देश दिये कि सभी कार्मिका समय से मतगणना स्थल पर पहुचें साथ ही अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज लाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन वर्जित रहेगा।कार्मिको को सम्बोधित करते हुये मास्टर ट्रेनर सुभाष चन्द्र भट्ट ने कहा कि कार्मिक पूरी निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ दिये गये कार्याे का निर्वहन करें।इसके अलावा मतगणना के दौरान शत-प्रतिशत कार्य शुद्धता एवं त्रुटिरहित हो इसका विशेष ध्यान रखे।उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कर किसी भी संशय की स्थिति में सम्बन्धित ए०आर०ओ० से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाय। उन्होने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है इसमें छोटी सी गलती होने पर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिये विशेष सावधानी के साथ मतगणना के कार्याे को सम्पन्न कराया जाये।इस दौरान ई०टी०बी०पी०एस० गणना की प्रक्रिया जो कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाईन सम्पादित की जानी है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।इस दौरान उन्होने विभिन्न प्रपत्रों एवं उन्हे स्कैन किये जाने की प्रक्रिया के बारे में पावर प्वाइन्ट के माध्यम से उपस्थित कार्मिको को विस्तृत रूप से बताया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा० कपिल नयाल,विनोद राठौर,राजेश बिष्ट,डा० बी०सी० पाण्डेय,सविता जनोटी,हेम जोशी,के०एन० तिवारी, मतगणना पर्यवेक्षक,मतगणना सहायक,माइक्रो आब्जर्वर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
