अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिये गए सख्त निर्देश पर इवनिंग स्टाँर्म अभियान में दिनाँक 17/05/2022 को अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा होटल,ढाबों,ठेलियों,सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान शराब पीने /पिलाने वाले कुल 38 लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 91 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा 4 वाहन सीज किये गये।अभियान के दौरान कुल 56,000 रू० जुर्माना वसूला गया।अभियान आगे भी जारी रहेगा।