पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों (सड़क किनारे, खुले मैदान, होटल/ढाबों,फास्ट फूड की ठेलियों आदि) पर शराब पीने व पिलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने व शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट ड्राइविंग करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत दिनांक 10.05.2022 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने व लोक न्यूसेन्स फैलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 153 व्यक्तियों के विरुद्ध क्रमश: पुलिस अधि०,एम०वी० एक्ट तथा कोटपा एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
