अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिये गए सख्त निर्देश पर इवनिंग स्टाँर्म अभियान में दिनाँक 10/05/2022 को अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना/चौकी पुलिस द्वारा होटल,ढाबों,ठेलियों,सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान शराब पीने/पिलाने वाले कुल 30 लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 70 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।1 वाहन सीज किया गया।अभियान के दौरान कुल 43,250 रूपये जुर्माना वसूला गया।अभियान आगे भी जारी रहेगा ।