अल्मोड़ा-आज दिनांक 1.04.2022 को प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी द्वारा आगामी ईद उल फितर त्यौहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कस्बा भिकियासैंण में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई,जिसमें स्थानीय संभ्रान्त लोगों के अलावा स्थानीय व्यापार मण्डल,टैक्सी यूनियन,क्षेत्र के ग्राम प्रधान,सीएलजी सदस्य,व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी लोगों से ईद उल फितर को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी।इसके अतिरिक्त इवनिंग स्ट्रौम अभियान के अंतर्गत थाना भतरौंजखान क्षेत्र अंतर्गत होटल ढाबा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगी आदि वाहनों की चेकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पिलाने न्यूसेंस फैलाने वाले लोगों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं तीन व्यक्तियों के चालान कर 750 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक कोर्ट चालान एवं दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चलान की कार्रवाई की गई।
