अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एशोसिएशन के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि निदेशालय की ओर से तीन सूत्रीय मांग पत्र व डिजिटाइजेशन के संबंध में वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया है संगठन का कहना है कि सभी पदों पर पदोन्नति,सभी पदों पर पदोन्नति संशोधन व पदोन्नति,स्थानांतरण व समायोजन में काउंसिलिंग किये जाने हेतु कुमाऊं मंडल द्वारा आमरण अनशन किया गया था।आंदोलन के दौरान शिक्षा निदेशक आर के कुंवर द्वारा शेष लंबित मामलों में वार्ता हेतु आमंत्रित करने की बात कही थी।कुछ पदोन्नति संशोधन भी निर्गत हुए थे लेकिन सभी संशोधन निर्गत नहीं हुये। प्रधान सहायक के पद पर तो कोई पदोन्नति संशोधन नहीं किया गया जिस पर सभी सदस्यों द्वारा रोष व्यक्त किया गया था। संगठन द्वारा निदेशालय द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने के कारण वार्ता न होने पर पुनः आमरण अनशन शुरू करने हेतु पत्र लिखा गया था।जिसके दृष्टिगत निदेशालय द्वारा शिक्षा निदेशक से दिनांक 6 अप्रैल 2021 को वार्ता हेतु अपराह्न तीन बजे आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि निदेशालय द्वारा सभी मामलों में सदस्यों के व्यापक हित में निर्णय लिया जायेगा।श्री पाठक ने कहा कि डिजिटाइजेशन को ब्लाक स्तर पर विभाग को कराना चाहिए जिससे सेवा पुस्तिका व अन्य अभिलेखों का रखरखाव के साथ सुरक्षा भी हो सकें।आमरण अनशन में सहयोग हेतु धरना स्थल पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों का उन्होंने आभार व्यक्त किया गया।गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा व सचिव सीता पोखरियाल व समर्थन कर रहे सभी पदाधिकारियों,प्रांतीय मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। श्री पाठक द्वारा कहा गया है सदस्यों के हितों के साथ खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा विभाग की लेट लतीफी व समय से निर्णय नहीं लेने के कारण नुकसान हो रहा है। जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष द्वारा भी सभी मामलों के निस्तारण की मांग की गई है । जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा व जिला मंत्री श्री पंकज जोशी द्वारा भी सभी सदस्यों के प्रकरणों के निराकरण करने को कहा गया गया है सभी जिलों के अध्यक्ष व सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा वार्ता हेतु बुलाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
