अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल का अष्टम द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 20 सितम्बर से 22 सितम्बर तक विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर में होगा।इस हेतु अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा अवकाश भी स्वीकृत कर दिया गया है। दिनांक 19 सितंबर व 23 सितम्बर को यात्रा अवकाश व 20 से 22 सितम्बर तक अधिवेशन अवकाश स्वीकृत किया गया है।कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, चंपावत,ऊधमसिह नगर नैनीताल व बागेश्वर के करीब 1800 सदस्यों के प्रतिभाग करने की संभावना है।अधिवेशन हेतु विजय रावत को संयोजक व इंद्रेश कोरंगा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में सौरभ चंद व भुवन जोशी को नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश अंडोला व बीस अन्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा है कि सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है और दिनांक 19 सितंबर 2023 को अपराह्न 3 बजे मंडलीय बैठक भी आहूत की गई है जिसमें सभी जनपदों के अध्यक्ष सचिव व मंडलीय पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।अधिवेशन में नई मंडलीय कार्यकारिणी हेतु भी चुनाव होंगे ।
