अल्मोड़ा-शिक्षा निदेशालय के उपेक्षात्मक रवैए के कारण एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एशोशिएसन मंडल के घोषित कार्यक्रम में आज कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया।इस अवसर पर मंडल सचिव धीरेन्द्र पाठक ने कहा कि विभाग द्वारा अभी तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति हेतु गोपनीय आख्या नहीं मांगी गई है जबकि भर्ती वर्ष के 6 महीने बीत गए हैं तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी व प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति संशोधन नहीं किए जाने पर कुमाऊं मण्डल में रोष व्याप्त है। विभाग द्वारा पदोन्नति स्थानांतरण व समायोजन में काउंसिलिंग भी नहीं की जा रही है जिससे विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी तैनाती की जा रही है।राज्य सूचना आयोग में भी विभाग के खिलाफ अपील की गई है और यह तथ्य उद्घाटित हुए हैं कि विभाग द्वारा शिथिलीकरण व समय से पदोन्नति नहीं करके 600 से अधिक पदोन्नति बाधित की गईं और अभी भी विभाग लापरवाही से भी सबक नही ले रहे हैं।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा भी शिक्षा निदेशक आर के कुंवर से दूरभाष पर वार्ता की गई किन्तु एक माह बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।वादा खिलाफी के विरुद्ध विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कल दिनांक 13 जनवरी को एक बजे से दो बजे तक धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।आज के काला फीता कार्यक्रम में मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,हेमन्त,अर्जुन नेगी,राम सिंह गैंडा,मुख्य प्रशासनिक अधिकार बलवीर सिंह भाकुनी,मंडल उपाध्यक्ष भगवान राम,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती के देवड़ी, प्रशासनिक अधिकारी कमल बिष्ट, गोविन्द मेहता,गोविन्द रावत,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज कांडपाल,गोपाल,कु तनुजा,संजीव बिष्ट,सुरेश चंद्र जोशी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,हयात जैम्याल,पान सिंह मेर ,नरेन्द्र नेगी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मो हारून,मदन लाल,चंपा शर्मा,श्रीमती पूनम तथा समर्थन में जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ भूपाल सिंह चिलवाल शामिल रहे।कल धरना प्रदर्शन के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षा निदेशक के नाम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
