अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 11 जुलाई व 12 जुलाई 2022 को अटल उत्कृष्ट राइका अल्मोडा में सम्पन्न होगा।जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व जिला मंत्री पंकज जोशी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस हेतु भी एम डी सती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को संयोजक व देवेन्द्र पाठक को सह संयोजक को नियुक्त किया गया है। पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा बताया गया कि इस अधिवेशन के उद्घाटन में मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न होगा।अधिवेशन में उपस्थिति हेतु शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा,अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा,मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा को निमंत्रण पत्र दिया गया है। चुनाव अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य राइका अल्मोडा़ व शिक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी होंगे।दीपक पाण्डेय प्रवक्ता व महिपाल सिंह राजपूत सहायक चुनाव अधिकारी होंगे।पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अधिवेशन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद आबंटन, आहरण वितरण अधिकार प्रदान करना,मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करना,कनिष्ठ सहायक के पद पर सुगम क्षेत्रों में नियुक्ति देना, कार्मिकों को आवास व्यवस्था देना, गोपनीय आख्या आनलाइन हेतु आई एफ एम एस के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान करना को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा।संयोजक व सह संयोजक द्वारा अवगत कराया गया है कि अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा द्वारा अधिवेशन हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है।
